ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क से निकले दो चीतो ने मुरैना के रामपुर कलां क्षेत्र में किसान की 16 भेड़ बकरियों का किया शिकार

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते ने शुक्रवार को मुरैना जिले के रामपुर क्षेत्र में उत्पात मचाया चीते ने दो किसानों की 16 पालतू भेड़-बकरियों का शिकार कर लिया। अपने पशुओं को शिकार बनते देख एक किसान डरकर भागा और गिरने से घायल हो गया। पीड़ित किसानों ने पुलिस थाने में आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगाई है। वन विभाग ने नियमानुसार मुआवजा प्रकरण बनाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम जसलावनी निवासी महिपत बघेल और ग्राम नन्द का पुरा निवासी भागीरथ बघेल जुगती पुरा खिरकाई पर अपनी भेड़-बकरियां रखते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे भागीरथ का भाई वासुदेव बकरियों को देखने पहुंचा। वहां चीता भेड़-बकरियों का शिकार कर रहा था। यह देख वासुदेव जान बचाने के लिए भागा, तो हड़बड़ी में गिर गया। इससे उसके घुटने में चोट आई है। पीड़ित बोला- मैंने अपनी आंखों से देखा नजारा पीड़ित किसान वासुदेव के अनुसार, उसने अपनी आंखों से सारा नजारा देखा है। चीता के द्वारा ही उसके और दूसरे किसान की भेड़-बकरियों का शिकार किया गया था। उसने बताया कि चीता को शिकार करते देख वह अपनी जान बचाने भागा तो आगे खिरकाई पर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button