ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

एक साल बाद अचानक कराई अपने इस घातक मैच विनर की एंट्री

BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. BCCI ने एक साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में अचानक उसके सबसे घातक मैच विनर की एंट्री करा दी है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए BCCI ने अचानक एक साल बाद टीम इंडिया में उसके सबसे घातक क्रिकेटर को चुन लिया है.

BCCI ने सुधारी अपनी सबसे बड़ी गलती!

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया का ये क्रिकेटर कहर मचाने के लिए तैयार है. टीम इंडिया का ये धाकड़ मैच विनर और कोई नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर हैं. शार्दुल ठाकुर के आने से टीम इंडिया को एक बल्लेबाज और गेंदबाज का कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अच्छा बैलेंस तैयार होता है. शार्दुल ठाकुर अपनी गति में लगातार मिश्रण करते हैं और अलग-अलग वैरिएशन से गेंद फेंकने हैं, जो उन्हें बल्लेबाजों के लिए और भी खतरनाक बनाती है.

एक साल बाद अचानक कराई अपने इस घातक मैच विनर की एंट्री

शार्दुल ठाकुर शुरुआत और आखिरी के ओवरों में बहुत ही खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 1 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच के बाद उन्हें टेस्ट टीम में अब जाकर चुना गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए BCCI ने अचानक एक साल बाद शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया में मौका दे दिया.

धारदार स्विंग गेंदबाजी में माहिर

शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया का सबसे घातक हथियार माना जाता है. शार्दुल ठाकुर धारदार स्विंग गेंदबाजी के साथ तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. शार्दुल ठाकुर ने अभी तक भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 विकेट झटके हैं. शार्दुल ठाकुर के नाम 35 वनडे मैचों में 50 विकेट और 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. शार्दुल ठाकुर निचले क्रम में तूफानी बल्लेबाजी भी करते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

 

Related Articles

Back to top button