ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गले में फंदा डालकर रील बना रहे थे पैर फिसलने से सच में लग गई फांसी गई किशोर की जान।

मुरैना में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र गले में फंदा डालकर रील बना रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है घटना अंबाह की है। मृतक बच्चे का नाम करन परमार (उम्र 11 साल) पिता रवि परमार है। करन शनिवार शाम करीब 5.40 बजे लेन रोड पर खाली पड़े प्लाट पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान वीडियो में दिख रहा है कि प्लाट पर शीशम के पेड़ पर फंदा लगा है। करन गले में फंदा लगाकर तड़पने की एक्टिंग करता दिख रहा है। जबकि कोई बच्चा उसका वीडियो बना रहा है। इसी दौरान करन का दम घुटने लगता है। वह सही में तड़पने लगता है। लेकिन वीडियो बनाने वाले और वहां खेल रहे अन्य बच्चों को लगता है कि वह एक्टिंग ही कर रहा है देखते ही देखते करन बेसुध हो गया। ये देखकर बच्चे उसके पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह कोई हलचल नहीं कर रहा है। जिसके बाद बच्चे वहां से भाग जाते हैं। वीडियो बनाने वाला बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर चला जाता है घटना की जानकारी लगते ही करन के परिजन मौके पर पहुंचे। वे उसे फंदे से उताकर सीधे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर अंबाह पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवाया गया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा स्कूल से लौटकर खेलने चला गया था नाबालिग मृतक करन परमार 7 वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को वह स्कूल से आने के बाद सीधे लेन रोड स्थित अपने घर के सामने खाली पड़े प्लाट पर खेलने चला गया था। बताया जा रहा है कि वह नींव के ऊपर उठाई गई दीवार पर खड़ा होकर गले में फंदा डालकर वीडियो बनवा रहा था। तभी उसका पैर फिसलने से रस्सी खींच गई। जिससे बच्चे का दम घुट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button