ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

पलवल कॉलेज में हुई पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता

कुरुक्षेत्र: राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता कराई गई। इसका शुभारंभ डॉ. मीनाक्षी ने किया। डॉ. सीमा पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष से 19 छात्राओं ने हिस्सा लिया। अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य से संबंधित विभिन्न विषय जैसे जीएसटी, स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम, स्पेशल इकोनॉमिक जोन, ई-बैंकिंग, रुरल मार्केटिंग, ई कॉमर्स मार्केटिंग एवं सप्लाई चैन मैनेजमेंट पर छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी।निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. सपना और नरेंद्र नैन ने निभाई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष से जानवी मान ने पहला, एमकॉम द्वितीय वर्ष की शैलजा ने दूसरा और बीकॉम द्वितीय वर्ष से स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीरेंद्र कौर, मनीषा, कोमल गर्ग,अमिता, प्रीति शर्मा और विनय कुमार पाठक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button