ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
राज्य

अमृतपाल सिंह के सहयोगी दलजीत कलसी एनएसए के तहत गिरफ्तार

चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सहयोगी सरबजीत सिंह उर्फ दलजीत कलसी की पत्नी की अपने पति को अवैध हिरासत में रखने को लेकर दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर पंजाब सरकार ने बताया कि कलसी को अवैध हिरासत में नहीं रखा गया है।

कलसी को गिरफ्तार कर असम जेल भेजा 

अमृतसर के एसएसपी ने दलजीत कलसी सहित अन्य की याचिकाओं पर जवाब दायर कर कोर्ट को बताया कि जेल अथॉरिटी की तरफ से कलसी को उसके हिरासत के आदेश हिंदी और पंजाबी भाषा में दे दिए गए थे और इसके खिलाफ कलसी की अपील अब एडवाइजरी बोर्ड के पास पेंडिंग है। कोर्ट को बताया गया कि कलसी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट ने एनएसए के तहत गिरफ्तारी के आदेश दिए थे इसलिए यह याचिका खारिज की जाए क्यों की कलसी को मजिस्ट्रेट के आदेश पर गिरफ्तार कर असम की जेल में भेजा गया है।

24 अप्रैल तक जवाब देगी केंद्र

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों के सामने के बाद केंद्र सरकार को 24 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं और यह भी कह दिया है की अगली सुनवाई पर इन सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया जाएगा।

अमृतपाल के पीछे का मास्टरमाइंड पपलप्रीत हुआ गिरफ्तार 

वहीं अमृतपाल के खास साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने अमृतसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। पंजाब पुलिस ने कहा, “आप भाग सकते हैं, लेकिन आप कानून के लंबे हाथों से नहीं छिप सकते।” पंजाब पुलिस ने आगे कहा, “हम नागरिकों से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हैं।”

Related Articles

Back to top button