ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना में स्कूल बस ने पिता के साथ जा रहे तीन साल के बच्चे को कुचला, मौत।

मुरैना: शहर के घने बाजारों महादेव नाका, शंकर बाजार इलाके में बुधवार की दोपहर को पिता पुत्र को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी... जिससे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, वही बस का पहिया पिता के हाथ से गुजर गया। इस दौरान घायल युवक की पत्नी व अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। बस की टक्कर से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा घने बाजार में हुआ, जहां पल-पल पर जाम लगता है।जानकारी के मुताबिक मुरैना गांव का पुरा सहराना रोड निवासी बनिया जाटव अपने बेटे कायरब उम्र तीन साल व पत्नी व एक साल की बेटी के साथ बाजार करने के लिए आया था। महादेव नाका क्षेत्र में एक स्कूल बस वहां से गुजर रही थी। चालक ने इस संकरे बाजार में बस को लापरवाही से चलाते हुए बनिया व उसके तीन साल के बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का एक पहिया बनिया के हाथ से गुजरा, वहीं बच्चा कायरब उम्र तीन साल सड़क पर तेजी से गिरा। जिससे उसके सिर में चोट आई। बच्चे की हालत मौके पर ही खराब हो गई। जिसके बाद पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां कायरब को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस की चाबी खींच ली थी, जिससे वह आगे नहीं जा सकी। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button