ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ के पास पुलिस ने रोकी अभिनेता सुनील शेट्टी की कार, सेल्फी लेने के लिए उमड़े लोग

डिंडौरी। जबलपुर से वाया शहपुरा होते हुए बांधवगढ़ जाने के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अल्प समय के लिए जिले के तहसील मुख्यालय शहपुरा में रुके। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस बल व अन्य आमजन के बीच फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। शहपुरा थाने के पास सामान्य जांच के दौरान जब वाहन को रोका गया तो उसने सुनील शेट्टी सवार थे, बाहर उतरने पर उनके साथ सभी ने सेल्फी ली। सामान्य चर्चा के दौरान शेट्टी ने बताया कि वे नया वर्ष मनाने बांधवगढ़ जा रहे हैं। बताया गया कि नए वर्ष तक सुनील शेट्टी बाधवगढ़ में ही रुकेंगे। इस दौरान वे बाघ का दीदार करने के साथ दो-तीन दिन तक नेशनल पार्क की वादियों में समय बिताएंगे। सुनील शेट्टी के अल्प समय रुकने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा भी वहां लगा रहा। उल्लेखनीय है कि इन दिनों टाइगर रिजर्व देखने के लिए आम लोगों के साथ सेलीब्रिटी भी लगातार पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button