ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कई बार मांगी शादी की मन्नत, पूरी नहींं होने पर युवक ने तोड़ा शिवलिंग… अब सलाखों के पीछे।

गुना। कई बार मन्नत मांगने पर भी शादी नहीं होने से एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी मामला गुना के बमोरी तहसील मुख्यालय का है जहां 31 जनवरी और 1 फरवरी की मध्य रात्रि में नई पानी की टंकी के पास स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ और शिवलिंग को बाहर फेंक दिया गया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपित ग्यारसा प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंदिर में तोड़ फोड़ की वजह बताई वो पुलिस को भी हैरान कर दिया। दरअसल मंदिर में तोड़फोड़ के बाद ही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर धरना दे दिया था। साथ ही पूरा बाजार बंद हो गया था। करीब 6 घंटे की पुलिस और प्रशासन की मशक्कत और पांच संदिग्धों को उठाकर 151 की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों के ज्ञापन सौंपने के बाद 7 दिन में उक्त मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन भी दिया था। पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी और वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित ग्यारसा पुत्र भूरा प्रजापति उम्र 40 साल निवासी मरघटशाला बमोरी को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि भगवान से कई बार शादी करवाने की मन्नत मांगी, लेकिन पूरी नहीं हो रही थी। इसी से नाराजगी में 31 जनवरी की रात ज्यादा नशे में समीप पड़ा पत्थर उठाकर मंदिर में तोड़फोड़ कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button