ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

30 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क, सांसद प्रतिनिधि ने किया भूमिपूजन, बोले- विधायक ने लगाई थी काम में रोक

विदिशा। नगर पालिका द्वारा अनुपम मेगा सिटी में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 275 मीटर सड़क का रविवार को नपा में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने भूमि पूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि अनुपम मेगा सिटी की सड़क पिछली नपा परिषद में जब डाली जा रही थी, तब कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने उस पर रोक लगवा दी थी। उनका कहना था कि विधायक ने निजी जगह बतलाकर इस पर सड़क निर्माण का विरोध किया था।

सांसद ने कहा कि विकास करना होता है तो यह नहीं देखा जाता कि कहां सरकारी है कहां प्राइवेट है। जहां लोगों की समस्या सुलझे वहां हमें सदैव काम करना चाहिए, इसलिए अब हम इस मामले को सुलझा कर यह सड़क का भूमि पूजन किया है। नपा शहर के प्रत्येक वार्ड में सभी सड़कों को बनाने का काम कर रही है।

विधायक बोले- परिषद तो भाजपा की थी

विधायक भार्गव ने शर्मा के आरोप पर कहा कि वर्ष 2019 में तो नगर पालिका परिषद भाजपा के ही थी। सड़क का जो विवाद अब सुलझाया गया, यदि वह पिछली परिषद में ही सुलझा लिया जाता तो पांच साल लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। उनका कहना था कि भाजपा नेता अब विधानसभा चुनाव के चलते अपनी नाकामी छिपाने के लिए उन पर सड़क निर्माण रुकवाने का झूठा आरोप लगा रही है।

यह था सड़क निर्माण को लेकर विवाद

इस सड़क के भूमि पूजन से अनुपम मेगा सिटी के रहवासियों एवं साई श्रद्धा का आपस में विवाद होने की वजह से यह सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। यह कालोनी दो अलग अलग लोगों द्वारा काटी गई है, जिससे यह स्थिति बनी हुई थी।

सांसद प्रतिनिधि शर्मा ने बताया कि साईं श्रद्धा एवं अनुपम मेगा सिटी के कालोनाईजर हिम्मत सिंह कुशवाहा एवं मोहन सिंह ने सड़क के लिए जमीन नगरपालिका को दान कर दी गई है। अब नगरपालिका यहां सड़क का निर्माण करा रही है। जल्दी ही इस क्षेत्र में 35 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण भी कराएगी, जिससे वहां जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो।

ये लोग रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण व्यास, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु राजोरिया, सभापति संगीता नीरज पाल, पार्षद संतोष पेंटर, पूर्व पार्षद बासु धनवानी, अनुपम मेगा सिटी के अध्यक्ष संजय राठी, मोहन सिंह कुशवाहा, एवं हिम्मत सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button