ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

मुंबई 26/11 : 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

मुं‍बई: महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 15 साल पहले आज के ही दिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

बैस और शिंदे ने दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि आज के दिन आतंकियों ने ताज होटल समेत मुंबई के कई जगहों पर अटैक कर 166 मासूम लोगों की जान ले ली थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 9 आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था।

 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे। उनके हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा कई अन्य लोग घायल हुए थे। यह हमला 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 29 नवंबर तक चला था। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन सामुदायिक केंद्र जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया था। अजमल कसाब जिसे जिंदा पकड़ा गया था।  उसे चार साल बाद 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई थी।

Related Articles

Back to top button