ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सड़क हादसे में मासूम की मौत…नेशनल हाईवे पर टेम्पो ने बाइक में मारी टक्कर,मेले से घर लौट रहा था परिवार

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे 730 भगवानपुर बनकट के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार रात 2:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गोंडा के ग्राम लक्ष्मणपुर लाल नगर निवासी तिवारी राजभर अपने पत्नी और बच्चे रितेश राजभर के साथ थाना नवीन मॉडन श्रावस्ती गांव वीरपुर अपने ससुराल आए थे। बुधवार को सीताद्वार पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला देखने के बाद वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से बुधवार को घर लौट रहे थे।

शव लेकर गोंडा गए परिजन

नेशनल हाईवे 730 भगवानपुर बनकट के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास रात 2:00 बजे बाइक को टेम्पो ने टक्कर मार दी। हादसे में तिवारी का मासूम बच्चा रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए गोंडा ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button