ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र पर भड़के राहुल गांधी, कहा- देश की रक्षा करने के लाखों युवाओं के सपने तोड़ दिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह योजना लाकर, देश की रक्षा करने के लाखों युवाओं के सपने तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने धौलपुर के राजाखेड़ा में एक चुनाव रैली में कहा “अग्निपथ योजना क्यों आई.. क्योंकि नरेन्द्र मोदी जी ने आपके जीएसटी का पैसा आपकी जेब से निकाल कर सीधा अडाणी की जेब में डाल दिया और लाखों युवा, जो चार बजे सुबह उठते हैं.. देश की रक्षा करना चाहते हैं.. उनका सपना खत्म कर दिया.. उनका दिल तोड़ दिया।”

राहुल गांधी ने दोहराया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस जाति जनगणना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी वास्तविक जनसंख्या पता होना जरूरी है और इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है.. धन किसके हाथ जा रहा है.. क्या सचमुच में हिन्दुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है ?”

पीएम मोदी पर साधा निशाना 
धौलपुर के राजाखेड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से जाति जनगणना कराने की मांग की ‘‘लेकिन जिस दिन मैंने संसद में यह बात कही, उस दिन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण बदल गये।” उन्होंने कहा ‘‘पहले मोदी कहते थे कि वह ओबीसी हैं, लेकिन जब मैंने ओबीसी की आबादी का सवाल उठाया, उसके बाद से नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि हिंदुस्तान में सिर्फ एक जाति है.. वह है गरीब .. वोट लेने के लिये नरेन्द्र मोदी ओबीसी हो गए, मगर जब ओबीसी को भागीदारी देने का सवाल आया, उनकी आबादी पता लगाने की बात आयी तो नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश में ओबीसी हैं ही नहीं.. दलित हैं ही नहीं, आदिवासी हैं ही नहीं.. सामान्य वर्ग है ही नहीं.. सिर्फ एक जाति है और वह है गरीब।”

सरकार बनने पर पहला काम जाति जनगणना का होगा
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैंने मन बना लिया है कि अगर राजस्थान में हमारी सरकार आयेगी तो पहला काम राजस्थान में जाति जनगणना कराने का होगा और जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार आयेगी, कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जाति जनगणना करवाएगी।” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इधर उधर करने वाला नरेन्द्र मोदी…, जेब काटने वाला अडाणी.…, और बाद में लाठी मारने वाला अमित शाह….।’

गरीबों के लिए काम करती है कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जो भी हम करते हैं हम गरीब जनता के लिये करते हैं। चाहे वह स्वास्थ्य योजना हो, मनरेगा हो, भोजन का अधिकार हो, नहर योजना हो, सारा काम हम गरीब जनता के लिये करते हैं और वह (मोदी) पूरा का पूरा काम दो तीन बड़े उद्योगपतियों के लिये करते रहते हैं।” राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपको निर्णय लेना है.. आप अडाणी की सरकार चाहते हो.. भाजपा की सरकार चाहते हो.. या आम जनता की, किसानों की, मजदूरों की, छोटे दुकानदारों की, युवाओं की सरकार चाहते हो।”

Related Articles

Back to top button