ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अवतार 2 की कमाई में दोगुनी से ज्यादा गिरावट

बीते हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ इन दिनों सिनेमाघरों में राज कर रही है। महज चार दिन में ही जेम्स कैमरून निर्देशित इस फिल्म ने कमाई के बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वीकएंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने सोमवार को भी अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा, हालांकि वीकएंड के हिसाब से इसकी कमाई में दोगुनी गिरावट देखी गई है। जहां यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई, वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ की कमाई लाखों में सिमट गई है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून के ‘अवतार’ की नीली दुनिया दिखाने वाली फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ ने चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया है। फिल्म ने धुआंधार कमाई करने के साथ-साथ लोगों को एक ऐसे एक्सपीरिएंस से नवाजा है, जो बहुत ही खास रहा है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करने वाली ‘अवतार 2’ ने सोमवार को भी अच्छा कारोबार किया है। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक वीकएंड के मुकाबले मंडे को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चौथे दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Related Articles

Back to top button