ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

क्लॉक रूम के संचालन हेतु श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, लुधियाना, अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर ई-नीलामी की गई :वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुभम कुमार

 भारतीय रेलवे अपने स्टेशनों पर रेलयात्रियों की सुविधाओं को लगातार बढ़ा रहा है। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, लुधियाना तथा अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर क्लॉक रूम के संचालन हेतु कॉन्ट्रैक्ट रेवेन्यू अर्जन आधार पर आवंटित किया गया है। रेल यात्री निर्धारित शुल्क के भुगतान पर अपना सामान अपनी इच्छानुसार सुरक्षित जमा करा सकते है। इसके लिए यात्री के पास ट्रेन का टिकट होना चाहिए जिसमें यह उल्लेख हो कि यात्री स्टेशन पर आ गए है या कुछ दिनों के बाद प्रस्थान करेंगे।

फिरोजपुर मंडल के श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, लुधियाना तथा अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर क्लॉक रूम के संचालन हेतु ई-नीलामी द्वारा आवंटित किया गया है। कांट्रेक्टर को क्लॉक रूम शुरू करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार ने बताया कि निविदा प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे में टेंडर की जगह ई-नीलामी (E-Auction) व्यवस्था शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि वांछित योग्यता पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति, निजी फर्म, कंपनी और संस्था ई-आक्शन में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि मंडल में आगामी ई-नीलामी जैसे कैटरिंग, पार्किंग, पब्लिसिटी, वेटिंग रूम, क्लोक रूम के आउटसोर्सिंग, पे एंड यूज टॉयलेट्स आदि की जानकारी आइआरईपीएस वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button