ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

लापता प्रेमी जोड़े की जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश, प्रेमी के पिता ने ही देखी

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लापता प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतका नाबालिग थी। वह स्कूल में पढ़ाई करती थी। बीते गुरुवार को दोनों घर से निकले थे। दोनों आपस मे ममेरे भाई – बहन थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना के ग्राम बाजरा में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसी गांव में उसका मामा का भी घर था। ममेरे भाई के साथ प्रेम संबन्ध हो गया था। घरवाले संभवत: इस रिश्ते को लेकर तैयार भी नहीं थे। बीते गुरुवार को दोनों लापता हो गए थे। घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।

सोमवार की सुबह प्रेमी का पिता लकड़ी लेने जंगल गया था। वहीं एक पेड़ पर उसने दोनों की लाश देखी। यह खबर तेजी से प्रसारित हुई। बड़ी संख्या में गांववाले भी मौके पर जमा हो गए। एसडीओपी वाड्रफनगर रामवतार ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस बल भी घटनास्थल पहुंचा। यहां एक पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों की फांसी पर लटकी लाश झूल रही थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नीचे उतारा गया।

मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार। ध्रुव ने बताया की प्रेमी युगल पण्डो जनजाति के है। प्रथम दृष्टया मामल आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लोकलज्जा के डर से ऐसा कदम उठाया गया होगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button