ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

हैवान पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अछल्दा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के मुताबिक, लड़की की मां ने घटना की जानकारी अछल्दा पुलिस को देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को हुई यह घटना तब सामने आई जब लड़की ने शनिवार को अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि 30 अक्टूबर की रात जब वह अपने कमरे में और उसकी बेटी बगल के कमरे में सो रही थी, तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। रात को लगभग 12.30 बजे, वह उनकी बेटी के कमरे में गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शनिवार को उनकी बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की और पूछने पर पूरी घटना बताई। उसी दिन, महिला अपनी बेटी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसके पति पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल
आपको बता दें कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि उन्हें अब लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button