ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में कारोबारी ने जबलपुर की महिला के साथ किया रेप, हड़पे 10 लाख रुपए।

जबलपुर में रहने वाली एक विधवा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर नर्मदापुरम के कारोबारी सुमित गुप्ता ने शारीरिक संबंध बनाए. यहां तक कि दस लाख रुपए हड़प लिए. महिला ने जब सुमित गुप्ता से शादी करने के लिए कहा तो टालमटोल करने लगा. विजय नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुमित गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शहर के ही एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला सोनिया (परिवर्तित नाम) की करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर नर्मदापुरम के कारोबारी सुमित गुप्ता से दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे. बातचीत के दौरान सुमित ने सोनिया से अपने प्यार का इजहार कर दिया. इसके बाद सुमित जबलपुर में एक होटल में आकर रुका, जहां पर सोनिया को बुलाकर उसके साथ यह कहकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए कि वह जल्द ही शादी कर लेगा. सुमित जब भी जबलपुर आता तो सोनिया को होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान सुमित ने कारोबार में घाटा लगने का कहकर 10 लाख रुपए भी ले लिए. सोनिया ने सुमित से शादी की बात कही तो उसने जल्द ही शादी करने का कहकर टाल दिया. सोनिया ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरु किया तो इंकार कर दिया. यहां तक कि सोनिया को धमकी दी कि यदि वह सुमित के साथ शादी का दबाव बनाएगी तो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगें. सुमित गुप्ता द्वारा दिए गए धोखे से व्यथित होकर सोनिया ने विजय नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सुमित गुप्ता की तलाश शुरु कर दी. इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि सुमित जबलपुर में एक होटल में आकर रुका है. जिसपर पुलिस ने होटल में दबिश देकर सुमित गुप्ता को हिरासत में ले लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button