ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
मध्यप्रदेश

लालबाग परिसर में मनेगा गो दान उत्सव, छावनी अनाज मंडी में होगी भागवत कथा

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 14 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण के आयोजन विभिन्न स्थानों पर होंगे। इसमें परिजन अपनों को याद कर विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन करेंगे। दोपहर में भागवत कथा का आयोजन होगा। साथ ही नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव का समापन भी होगा।

– लालबाग पैलेस परिसर में नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव का समापन सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। अतृप्त आत्मा की शांति के लिए गो पुच्छ तर्पण का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से आरंभ होगा। सुबह 11.30 बजे नंदी उत्सर्ग एवं गो दान उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 36 गोशालाओं को उच्च नस्ल के नंदी सहित चार गो वंश प्रदान किए जाएंगे।।

– सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष में विभिन्न स्थानों पर निश्शुल्क सामूहिक तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी मेंं श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ एरोड्म रोड पर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन तर्पण किया जा रहा है। इसके साथ ही शिवधाम परदेशीपुरा पर भी तर्पण अनुष्ठान होगा। अनुष्ठान सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दास बगीची, हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर सुबह 8.30 बजे से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया जाएंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– इंदौर अनाज-तिलहन व्यापारी संघ के तत्वावधान में छावनी अनाज मंडी परिसर में भागवत कथा दोपहर 3 बजे से होगी। इसमें वृंदावन के भागवताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री के मुखारविंद से कथा होगी। कथा में प्रसंग के अनुसार विभिन्न उत्सव मनाए जाएंगे।

– एक बार फिर देवलालीकर कला वीथिका कला प्रदर्शनी से गुलजार होने जा रही है। आप भी यदि कलाकृतियों का आनंद लेना चाहते हैं तो अपने व्यस्त समय में से कुछ वक्त निकालें और शाम 5.30 बजे बाद यह प्रदर्शनी देखने पहुंच जाएं।

– फिल्मी गीतों से मन भर गया हो और शास्त्रीय-उपशास्त्रीय संगीत सुनने की ख्वाहिश हो तो ज्यादा जतन करने की जरूरत नहीं। शाम 7.30 बजे तक साउथ तुकोगंज सि्थत नाथ मंदिर पहुंच जाएं। यहां रागिनी सुधाकर देवले का गायन होगा और आप उनकी गायकी का आनंद ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button