ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

छठ घाट से घर जाने के दौरान रास्ते में हो गई मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक परिवार में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गई। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गोंद वाली गांव में शनिवार की रात छठ घाट से घर वापसी के दौरान बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक छठी का व्रत कर अपनी माँ एवम बहन के साथ छठ घाट पर गया था। बाइक से वापस अपनी घर वापसी के दौरान रास्ते मे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई और मौके से अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।बरगवां थाना इलाके के गोंदवाली गांव निवासी सुनील बियार अपनी मां और बहन के साथ आज शाम होने वाले छठ पूजा की तैयारी के लिए शनिवार की रात छठ घाट पर गया था। उसके बाद वह अकेले बाइक पर घर वापसी जा रहा था। उसी दौरान रास्ते मे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जब राहगीरों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।इसी वर्ष मई माह में हुई थी युवक की शादीपरिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक सुनील बियार (22) की शादी इसी वर्ष मई के महीने में हुई थी। 6 महीने भी नहीं बीते थे कि छठ महापर्व की तैयारी कर छठ घाट से वापस आ रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।बाइक सवार युवक सुनील बियार की बहन ने छठ का व्रत रखा था जिसके लिए सुनील बाजार से दिन में ढेरों सामान लाया था। खुशी-खुशी छठ पूजा की तैयारियों में जुटा था। छठ घाट से तैयारी कर वापस घर की ओर लौट रहा था तभी सड़क हादसे में उसकी जान चली गई ।

Related Articles

Back to top button