ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

World Cup 2023 के 8 मैच बल्लेबाजों ने मचाई धूम और ध्वस्त हुए कई रिकॉर्ड देखिए अब तक कितना मचा धमाल

नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप 2023 के 8 मैच हो चुके हैं। वहीं, हर मुकाबले में रिकॉर्ड्स की छड़ी लग रही है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच से टूर्नामेंट का आगाज हुआ था। 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 8वां मैच खेला गया। इन 6 दिनों में कई रिकॉर्ड्स टूट गए। इनमें से कई ऐसे तो जिनका टूटना मुश्किल था। बल्लेबाजों रन ठोक रहे हैं और रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-से कमाल अब तक विश्व कप 2023 के 8 मैचों में हुए हैं।

विश्व कप में सबसे बड़ा टीम स्कोर

विश्व कप में रिकॉर्ड धवस्त होने का सिलसिला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मैच से हुआ। अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच खेला गया था। अफ्रीका ने 428 रन बनाए थे। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टीम का स्कोर रहा। पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने वर्ल्ड कप 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक

विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से मैच में बना। एडन मार्करम ने 49 गेंदों में शतक जड़ा। उन्होंने आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ’ब्रायन का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 बॉल में शतक लगाया था।

विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक रन

वर्ल्ड कप के एक मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मैच में टूटा। इस मैच में 754 रन बने। अफ्रीका ने 428 और श्रीलंका ने 326 रन बनाए। इस मैच में विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मुकाबले के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। तब 714 रन बने थे। जिसमें कंगारू ने 381 और बांग्लादेश ने 333 रन कूटे थे।

विश्व कप में सबसे बड़े टारगेट हासिल करना

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 8वां मैच खेला गया। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाक टीम ने 345 रन का टारगेट हासिल किया। इससे वर्ल्ड कप 2011 में आयरलैंड के इंग्लैंड के खिलाफ 329 रन चेज का रिकॉर्ड टूटा।

विश्व कप के तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक

दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ तीन शतक जड़ा थे। क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डसन और एडन मार्करम ने शतक लगाया। विश्व कप में पहली बार हुआ, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने सेंचुरी लगाई।

विश्व कप मैच में चार शतक

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 शतक लगे। विश्व कप के किसी मैच में ऐसा पहली बार हुआ। पाकिस्तान से अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान और श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शतक लगाया।

Related Articles

Back to top button