ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
लाइफ स्टाइल

CRPF में हेड कांस्टेबल,और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती,जल्द करे आवेदन

CRPF Recruitment 2023: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1458 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इनमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो के पद 143 और हेड कांस्टेबल के 1315 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in और crpf.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि: 04 जनवरी, 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 जनवरी, 2023

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज तिथि : 15 फरवरी, 2023

योग्यता और आयु

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button