ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले की 88 गैस एजेंसियों पर होंगे गैस रिफिल अनुदान राशि के कार्यक्रम

इंदौर। इंदौर जिले की 88 गैस एजेंसी पर शुक्रवार को गैस रिफिल अनुदान राशि डालने के कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना की महिला गैस उपभोक्ताओ को राशि हस्तांतरित करेंगे। कलेक्टर इलैया राजा टी ने आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अन्तर्गत पंजीकृत लाडली बहनें (जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन हैं) राज्य अनुदान की राशि डाली जाना है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे 450 रुपये में गैस रिफिल के लिए अनुदान राशि सिंगल क्लिक पर डाली जाएगी। इन में 88 गैस एजेंसियों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें उज्ज्वला योजना और लाडली बहना कनेक्शन धारी शामिल होंगी।

इंदौर जिले में 66 हजार से ज्यादा कनेक्शन

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि इंदौर जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक गैस एजेंसी पर 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लाभार्थी हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित करें। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर भोपाल में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था भी रहेगी।

इंदौर जिले में योजना के तहत जिले में अभी तक 66580 पंजीयन हो चुके है, जिनको राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। एजेंसियों पर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Related Articles

Back to top button