ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

छापेमारी के दौरान एक घर से 5 लाख रुपए का स्मैक बरामद, छह लोग गिरफ्तार

अररियाः बिहार में अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच लाख रुपए के स्मैक के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि मजरख गांव निवासी मोहम्मद शरीफ के घर पर मादक पदार्थों की बिक्री होती है। उसके यहां नेपाल एवं आसपास के स्थानीय लोग आकर मादक पदार्थों का सेवन करते हैं। इसी सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52 वीं वाहिनी एवं जिला पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने मोहम्मद शरीफ के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में मोहम्मद शरीफ के घर से 84.06 ग्राम स्मैक, 47 हजार 110 नेपाली रुपया, 21 पीस मोबाइल फोन, एक टैबलेट, साढ़े सात सौ ग्राम गांजा, स्मैक वजन करने वाला मशीन, दो कैमरा एवं 189 पीस ब्लेड बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के मजरख वार्ड संख्या निवासी मोहम्मद शरीफ के अलावा नेपाल के मोरंग जिले के रंगीली थाना क्षेत्र के फरसाडांगी निवासी शेष नारायण राजवंशी, असीम उर्फ अनीश, गोविंदपुर थाना क्षेत्र निवासी रौशन राजवंशी, बेलबाड़ी थाना क्षेत्र निवासी संतोष परिहार और अक्षय डोम शामिल है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button