ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

लाटरी में बच्चों का नाम निकलते ही खुशी से झूम उठे पालक

बिलासपुर। शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलकनगर में नर्सरी कक्षा की 25 सीटों के लिए लाटरी निकाली गई। केजी-2 में जिन बच्चों का नाम निकला, उनके पालक खुशी से झूम उठे। इस दौरान संपूर्ण दस्तावेज जमा करवाकर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराई गई। लाटरी के दौरान स्कूल में किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। नर्सरी कक्षा की पढ़ाई नियमित रूप से होगी।

नए शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद शासन ने स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलकनगर में नर्सरी की पढ़ाई कराने की घोषणा की थी। विभागीय स्तर पर शिक्षिका समेत स्टाफ की भर्ती की तैयारी पूरी होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। केजी-1 व केजी -2 के 25-25 सीटों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। केजी-1 में 23 आवेदन आए और केजी-2 के 25 सीटों के लिए 71 आवेदन आए।

जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक के निर्देशानुसार शनिवार को लाटरी सिस्टम से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। केजी-1 के 25 सीटों के लिए मात्र 27 आवेदन आए। इसमें चार अपात्र हो गए। इसके कारण यहां लाटरी नहीं निकाली गई और उपस्थित 23 बच्चों को दस्तावेज के आधार पर प्रवेश मिल गया। वहीं, केजी-2 के लिए 71 आवेदन आए। इसमें तीन आवेदन निरस्त हो गए। 68 आवेदन के लिए प्रवेश शुरू हुई।

लाटरी से निकलने वाले नाम के बच्चों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे थे। पूरी पारदर्शिता के साथ लाटरी निकाली गई। बच्चों का नाम निकलने के बाद पालकों ने खुशी मनाई। 0 कक्षाओं का कराया गया है रंगरोगन स्कूल शिक्षा विभाग ने नर्सरी कक्षाओं को पूरी तरह से रंग-रोगन करा दिया है। लाटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही अब पढ़ाई शुरू होगी।

महिला शिक्षक समेत अन्य स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। शैक्षणिक सामग्री की खरीदारी भी हो चुकी है। बच्चों को पढ़ाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने नियमित पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button