ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

क्लब से पार्टी कर न‍िकली लड़की पर चार दोस्तों ने कसे गंदे कमेंट्स..भड़्ड़ास निकालने के लिए कार कुचला

जयपुर:  जयपुर में  एक खौफनाक वारदात सामने आई।  रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान गंदे कमेंट के बाद हुई कहासुनी से गुस्साए युवक ने मंगलवार सुबह बाहर खड़े युवक-युवती पर कार चढ़ा दी। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को निजी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है जहां परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में मृतका के साथी ने मानसरोवर निवासी मंगेश अरोड़ा के खिलाफ जवाहर सर्कल थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मंगेश की तलाश कर रही है।

 मंगलवार यहां चार दोस्त पार्टी करके सुबह जब होटल से निकले तो  नशे में आरोपी मंगेश ने उमा पर गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए। इस पर राजकुमार ने टोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। होटल स्टॉफ की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

इसके बाद जब मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे राजकुमार और उमा होटल के बाहर कैब का इंतजार करने लगे। तभी मंगेश अपनी कार को तेज रफ्तार  दौड़ाता हुआ लाया व उमा-राजकुमार को टक्कर मार दी। टक्कर से राजकुमार दूर गिर गया, जबकि उमा कार के नीचे आ गई।  पूरी  वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. कार चढ़ाने के बाद आरोपी फरार हो गए।  सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उमा की मौत हो गई। हालांकि  पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button