ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में नगर निगम ने खुद खत्म कर दिया बस स्टैंड का अस्तित्व, प्रस्तावित पार्किंग की जगह पर भी कब्जा

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के जिस बस स्टैंड से करीब 50 साल तक बसों का संचालन हुआ, उसका अस्तित्व नगर निगम ने खुद समाप्त कर दिया है। लगातार दुकानों का निर्माण होने से यह केवल नाम का ही बस स्टैंड बचा है। अब तो बची हुई खाली जगह पर भी कब्जा होता जा रहा है। प्रस्तावित पार्किंग स्थल पर भी अतिक्रमण हो चुका है।

दुकानों के निर्माण के साथ मिट गया बस स्टैंड

मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने यहां पर बुकिंग कार्यालय का निर्माण 60 साल पहले किया था। उसने जैसे ही बसों का संचालन बंद किया, नगर निगम ने बुकिंग कार्यालय सहित खाली जमीन का अधिग्रहण कर लिया। निगम ने यहां दुकानों का निर्माण करने के बाद प्रीमियम लेकर किराये पर दे दिया है। दुकानों का निर्माण होने के साथ ही बस स्टैंड का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जब दुकानों का निर्माण हुआ था, तब दुकानों के सामने वाहन पार्किंग के लिए काफी जगह खाली थी। समय के साथ इस पर कब्जा होता चला गया। जहां पेड पार्किंग प्रस्तावित है, वहां भी अतिक्रमण होता जाता रहा है।

पार्किंग बनने से हल होगी समस्या

इस पुराने बस स्टैंड पर थोक एवं फुटकर दुकानें हैं। बाजार में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचते हैं। ग्राहकों को निजी वाहन खड़े करने की जगह आसानी से नहीं मिल पाती। यदि अवैध कब्जा हटा दिया जाए तो पार्किंग की जगह निकल सकती है। कपड़ा व्यापारी कई बार अवैध कब्जा हटाने की मांग कर चुके हैं। मैकेनिकों ने भी यहां कब्जा कर रखा है। जैन धर्मशाला के पास मैकेनिकों एवं सर्विस सेंटर वालों ने कब्जा करना शुरू कर रखा है। रहवासी कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। एमआइसी सदस्य राजेश हिंगोरानी का कहना है कि पुराने बस स्टैंड को व्यवस्थित करने के लिए वे आयुक्त से चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button