ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

कार में सीट बेल्ट न बांधने पर सैफ-करीना जमकर हुए ट्रोल  

बॉलीवुड के स्टार कपल कहे जाने वाले करीना कपूर और सैफ अली खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अपने लुक्स के जरिए खूब चर्चा में रहते हैं। ये जोड़ी भी फैंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। जब दोनों एकसाथ नजर आते हैं तो फैंस की नजरें उनपर से नहीं हटती हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके लिए सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। दोनों की एक गलती उनपर काफी भारी पड़ती नजर आ रही है।
दरअसल हाल ही में सैफ और करीना को अपनी गाड़ी में स्पॉट किया गया। इस दौरान सैफ अली खान गाड़ी चला रहे थे और करीना उनके बगल में बैठी हुई थीं। दोनों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा थी। उनकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सैफ और करीना दोनों को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
दोनों कार की आगे वाली सीट पर बैठे थे, लेकिन किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। यही वजह थी कि दोनों सोशल मीडिया पर लोगों के हत्थे चढ़ गए और खूब खरी-खोटी सुनने को मिली। दोनों की लापरवाही के चलते उनको खूब सुनने को मिला है। एक यूजर ने लिखा- सीट बेल्ट क्यों नहीं…? वहीं दूसरे ने लिखा-  आराम करो, नियम केवल आम आदमी के लिए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बॉलीवुड सीट बेल्ट लगाने में विश्वास रखता है या फिर वो एलियंस हैं।

 

Related Articles

Back to top button