ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

नग्न करके पीटा, पिलाया पेशाब… बिहार में दलित महिला से 1500 रुपए के लिए हैवानियत

पटना जिले में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साहूकार और उसके सहयोगियों द्वारा एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटने और उसके मुंह पर पेशाब करने का वीभत्स मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने ऋण का पूरा भुगतान करने के बाद भी और धन दिए जाने की साहूकार की ‘‘अनुचित” मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह घटना हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशु सिंह फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने दावा किया कि उधार ली गई रकम ब्याज समेत चुकाने के बावजूद उसे यह प्रताड़ना सहनी पड़ी। पीड़िता ने कहा, ‘‘मेरे पति ने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से 1,500 रुपये उधार लिए थे और हमने ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन उसने (प्रमोद सिंह ने) और पैसों की मांग की। हमने इस मांग को मांगने से इनकार कर दिया।”

यह घटना शनिवार की रात पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। प्रमोद सिंह ने पीड़िता को फोन पर कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उसे और पैसे नहीं दिए तो वे उसे गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने मोबाइल फोन के जरिए पुलिस से की।

पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘पुलिस का एक दल शिकायत के बारे में पूछताछ करने के लिए शनिवार को गांव आया था जिससे प्रमोद और उसके सहयोगी नाराज हो गए। वे शनिवार रात करीब 10 बजे उसके (पीड़िता के) घर गए और उसे जबरन प्रमोद के घर ले गए।” उसने कहा कि वहां महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया गया और मुक्कों एवं लाठियों से पीटा गया।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “प्रमोद ने अपने बेटे से मेरे मुंह पर पेशाब करने के लिए कहा। उसने वैसा ही किया। उसके बाद, मैं किसी तरह भागने में सफल रही और घर लौट आई।” पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमने पांच पुलिस दल बनाए हैं और हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।”

Related Articles

Back to top button