ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत, दोनों जलकर खाक, दोनों के ड्राइवर भाग निकले

उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बालोदा फंटा व रूपाखेड़ी के बीच गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों में आग लग गई। हादसे के बाद दोनों के ड्राइवर व क्लीनर मौके से भाग गए। एक ट्रक पंजाब के बठिंडा से सल्फर भरकर इंदौर जा रहा था, जबकि दूसरा भोपाल से लोहे के पाइप लेकर नीमच जा रहा था। आग लगने से उन्हेल-उज्जैन राेड पर जाम की स्थिति बन गई।

टीआइ कुशालसिंह रावत ने बताया कि ट्रक ड्राइवर गोरधन जाट निवासी अजमेर राजस्थान ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीडी 9539 में पंजाब के बठिंडा से सल्फर भरकर इंदौर जा रहा था। उन्हेल थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक जीजे 01 एचटी 2749 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक ड्राइवर मनोज कुमार निवासी चंदौली उत्तर प्रदेश लोहे का पाइप लेकर भोपाल से नीमच जा रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकाें में आग लग गई। इससे दोनों ट्रकों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। ट्रकों में आग लगने की सूचना पर उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को उज्जैन से बुलाया गया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

उन्हेल रोड पर लगा जाम

ट्रकों में आग लगने के कारण पुलिस ने उन्हेल रोड पर यातायात रोक दिया था। इससे मार्ग पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने यातायात खुलवाया।

सल्फर में विस्फोट से हो सकता था बड़ा हादसा

पंजाब से इंदौर जा रहे ट्रक में सल्फर की बोरियां भरी थी। ट्रक में आग लगने से सल्फर में आग लग गई थी। अत्यंत ज्वलनशील होने से सल्फर में विस्फोट की आंशका थी। गनीमत रही कि विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था।

Related Articles

Back to top button