ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

‘अगला चुनाव मिलकर लड़ेगी जनसेना और TDP’, चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद बोले पवन कल्याण

जनसेना पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी क्योंकि आंध्र प्रदेश, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने यहां बृहस्पतिवार को यह बात कही। तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद राजमहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार के बाद उन्होंने यह घोषणा की। नायडू करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में अपनी कथित भूमिका के लिए राजमहेंद्रवरम जेल में बंद हैं।

लंब कयासों के बाद साफ किया रुख 
दक्षिणी राज्य में कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझेदार रही जनसेना पार्टी के प्रमुख कल्याण ने कहा कि वह आगामी चुनाव में जनसेना और तेदेपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के कयासों के सवाल पर लंबे अरसे से टालमटोल कर रहे थे लेकिन नायडू की गिरफ्तारी के मद्देनजर उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा। उन्होंने कहा, ”आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। आज मैंने यह फैसला कर लिया।”

जनसेना और तेदेपा मिलकर लड़ेगी अगला चुनाव
नायडू के बेटे व पार्टी महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर के विधायक व नायडू के संबंधी नंदमुरी बालकृष्ण के साथ पहुंचे कल्याण ने संवाददाताओं को बताया, ”जनसेना और तेदेपा अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।” पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कल्याण ने कहा कि वह सिर्फ गिरफ्तारी की निंदा और अपना रुख स्पष्ट करके नहीं जाएंगे। जेल में नायडू के साथ अपनी मुलाकात को उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम करार दिया।

Related Articles

Back to top button