ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

बीजेपी नेता गए थे झोपड़ी खाली कराने, गांव वालों जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला और गांव वालों ने मिलकर बीजेपी नेता की जमकर पीटाई कर दी बाद में बीजेपी नेता के कपड़े भी फाड़ दिए। युवक बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। वहीं महिला ने बीजेपी नेता पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कानपुर के नर्वल इलाके स्थित भगुआ पुर गांव की बताई जा रही है। जहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकिशोर साहू कुछ लोगो को साथ लेकर एक महिला की झोपड़ी दिखाने गए थे। बताया जा रहा है राजकिशोर ने वहां पर एक जमीन का सौदा कराया था। जमीन के बगल में महिला की झोपड़ी थी जिसको हटाने के लिए वह बात करने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला और उसके परिजनों ने राजकिशोर को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में राजकिशोर के कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर डाला गया

वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता ने महिला पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इस पूरे मामले पर एसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि महिला और उसके घर वालों ने बीजेपी नेता राजकिशोर के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले हैं जिसकी हमने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं इसके इतर महिला ने एप्लीकेशन दी है वह पेशबंदी में मानी जा रही है। फिर भी हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button