ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

कलाई के जादूगर कुलदीप यादव ने रचा इतिहास एक झटके में कुंबले अगरकर और जहीर को किया पीछे

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने श्रीलंका के विजयी रथ को रोक दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के 13 मैच के जीत के सिलसिले को तोड़कर जीत हासिल की। मंगलवार को हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अनिल कुंबले, जहीर खान और अजित अगरकर को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लिए

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 43 रन देकर 4 विकेट लिए। वह टीम इंडिया के लिए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर बने। कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। अब वह एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

कुलदीप यादव ने 150 विकेट पूरे

चाइनामैन स्पिनर ने 88 वनडे मैं 150 विकेट लिए। उनस ऊपर तेज गेंदबा मोहम्मद शमी है। उन्होंने 80 वनडे में 150 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव ने अगरकर, जहीर और कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। अजित अगरकर ने 97, जहीर खान ने 103 और अनिल कुंबले ने 106 वनडे मैचों में 150 विकेट लिए थे।

स्पिनर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर

इसी के साथ कुलदीप 150 विकेट सबसे कम मैचों में पूरे करने वाले चौथे स्पिनर बन गए हैं। पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 78 मैच, अफगानिस्तान के राशिद खान ने 80 मैच और श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेंडिस ने 84 मैचों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे।

रोहित शर्मा ने सबसे तेज 8 हजार रन पूरे किए

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर वनडे में सबसे तेज 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 160 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला हैं। उन्होंने 173 पारियों में ये आंकड़ा हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button