ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के भिंड में दवाई के कार्टून्स में निकली 1 करोड़ की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब ।

भिंड में पुलिस ने अवैध रूप से ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी. इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है. हाल के वर्षों में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. भिण्ड की लहार थाना पुलिस के हाथ ये सफलता लगी. उसने अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई कर एक करोड़ रूपए से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की. सारा माल दवाई के कार्टन्स में छुपा कर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो. पुलिस को शराब की तस्करी की खबर मिली थी. उसने वाहनों की चैकिंग की तो एक ट्रक में ये शराब लदी मिली. दवाई के बॉक्स में शराब की बोतलें भरकर रखी हुई थीं. जबकि तस्करों ने ट्रक में खाद बीज ले जाने की बिल्टी बनवाई थी. उसके बाद दवाइयों के कार्टन में अवैध ब्राण्डेड अंग्रेजी शराब की 604 पेटियां ले जायी जा रही थीं. ये माल राजस्थान से लाया गया था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग प्वाइंट लगवाया तो एक ट्रक में चैकिंग के दौरान ट्रक के अंदर दवाई के बॉक्स में कीमती शराब के 604 कार्टन्स बरामद किए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button