ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

 महिला ने सिगरेट जलाकर नहीं दी तो मारपीट कर तोड़े दांत

गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में शनिवार रात कार सवार युवकों की दबंगई देखने को मिली। सिगरेट ना जलाने पर महिला दुकानदार से मारपीट कर उसके दांत तोड़ दिए। महिला का बेटा बचाने आया तो उसे भी नहीं छोड़ा। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ विहार सेक्टर-9 में प्रेमधाम सोसायटी के गेट पर उषा यादव खोखा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। शनिवार रात वह खोखे पर बैठी थीं। इस दौरान कार सवार कुछ युवक आए और सिगरेट मांगी। उषा यादव ने कार के पास जाकर सिगरेट पकड़ा दी। इसके बाद कार सवार युवक सिगरेट जलाने के लिए कहने लगे तो महिला ने इनकार किया। इस पर युवक तैश में आ गए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उषा यादव के दांत तोड़ दिए। उषा यादव का बेटा भूरे बचाने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर प्रेम धाम सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपी युवकों की कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना को लेकर विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल मां-बेटे को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है।

Related Articles

Back to top button