ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

धौलपुर: केला देवी से दर्शन कर लौट रहे 35 श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, सभी घायल।

धौलपुर, राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके में एनएच 11बी पर रविवार दोपहर कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. हादसे में 35 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला निवासी करीब 40 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कैला देवी माता मंदिर पर दर्शन करने गए थे. दर्शन करके रविवार को सभी वापस लौट रहे थे. इस दौरान एनएच 11बी पर बथुआ खो गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई. दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सरमथुरा थाना पुलिस को दी। हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरमथुरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. 12 श्रद्धालुओं की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button