ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टेक्नोलॉजी

सबसे सस्ता Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Smart Phone : स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए सस्ते फोन Samsung Galaxy F04 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की टीजर इमेज लीक हो गई है। लीक के अनुसार फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ये भी दावा किया जा रहा है कि इस फोन को Galaxy A04e के री-ब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy F04 Smart Phone की संभावित कीमत 
Samsung Galaxy F04 Smart Phone को जनवरी के पहले सप्ताह में ही लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि फोन को 8 हजार से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से की जाएगी और इसकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये होने वाली है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसके साथ 8 जीबी (4 जीबी फिजिकल रैम + 4 जीबी वर्चुअल रैम) तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन दो कलर ऑप्शन पर्पल और ग्रीन कलर में आएगा।

Samsung Galaxy F04 Smart Phone की संभावित स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी एफ 04 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है, जो कि एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। फोन को वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच में पेश किया जाएगा, जिसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy F04 Smart Phone की संभावित बैटरी लाइफ
गैलेक्सी एफ 04 के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसिंग पावर और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसके साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो कि टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलेगा।

Related Articles

Back to top button