ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
हरियाणा

करनाल में  दीवार के नीचे दबने से मजदूर की मौत 

हरियाणा के जिले करनाल के गांव अलीपुर खालसा में दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गर्ई।  जानकारी के अनुसार गांव अलीपुर खालसा निवासी राजेश (40) मजदूरी का काम करता था। गांव में राजेश ने एक मकान तोड़ने का ठेका लिया हुआ था। वह मकान की दीवार तोड़ रहा था। इस दौरान अचानक दीवार राजेश के ऊपर गिर गई और वह दीवार के नीचे दब गया। लोगों ने दीवार के मलबे में दबे राजेश को बाहर निकाला और आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। और मामले की जांच शुरू कर दी।

चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि राजेश की 6 बेटियां और एक बेटा है। घर में केवल राजेश ही था जो कमाता। राजेश मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। इस हादसे के बाद 7 बच्चों के सर से बाप का साया छीन लिया। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि राजेश ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता किया हुआ था। नवम्बर माह में उसने अपनी दो बेटियों की शादी करनी थी। बेटियों की शादी के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा था, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह अपने हाथों से अपनी बेटियों का कन्यादान भी नहीं कर पाएगा। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button