ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना स्टेशन रोड पुलिस ने पकड़े एटीएम चोर हंसिये से तोड़ रहे थे एटीएम तभी गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी ने धर-दबोचा।

मुरैना में हंसिये और पेचकस से एक्सिस बैंक का ATM तोड़कर उसमें रखे रुपए लूटने का प्रयास करने वाले दो युवकों को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों युवक शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को शहर के रामनगर स्थित एक्सिस बैंक का ATM तोड़ रहे थे, उसी समय गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें देख लिया तो वे भाग खड़े हुए। रात में स्टेशन रोड थाना पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही थी। उसी दौरान जब गाड़ी रामनगर तिराहे तक पहुंची तो गाड़ी की आवाज सुनकर एक्सिस बैंक के ATM के अन्दर से दो युवक निकले और भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तथा पुलिस ने उन्हें गाड़ी दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक का नाम शीतल शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी लालौर कला मुरैना तथा दूसरे का नाम कमल सिंह गुर्जर पुत्र रामदयाल, निवासी तुस्सीपुरा मुरैना है। दोनों के हाथ से पेचकस व हसियां बरामद कर लिया गया है। दोनों ने एटीएम का गेट पेचकस से खोलकर खोल दिया था तथा हंसिये से ATM के कार्ड एक्सप्टेंस बॉक्स को उखाड़ लिया था। वह ATM को तोड़ने का प्रयास कर ही रहे थे कि स्टेशन रोड थाने की गश्त गाड़ी सायरन बजाती हुई आई तो दोनों बुरी तरह घबरा गए। दोनों ने समझा कि अब पकड़े जाएंगे लिहाजा दोनों ने दौड़ लगा दी, जिससे वे पुलिस की नजरों में आ गए और पकड़े गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button