ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

भोपाल हाट और गौहर महल में सावन मेले की धूम श्रीजी मंदिर में हिंडोला उत्सव

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। गुरुवार 24 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पूजन – गोविंदपुरा में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। समय : सुबह 10 बजे।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अगस्त माह के अंत तक रहेगी। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति ‘चिराटे’ को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी – होटल ताज लेक फ्रंट में चित्रकार और पुरातत्ववेत्ता स्व सचिदा नागदेव द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी रंगस्मृति का आयोजन किया जा रहा है। होटल के प्रथम तल में प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक देखा जा सकता है।

छायाचित्र प्रदर्शनी – मप्र राज्य संग्रहालय में संचालनालय पुरातत्व एवं अभिलेखागार द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जंग-ए-आजादी का सफरनामा पर दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों को यहां देखा जा सकता है। समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक है।

सावन शिल्प मेला – गौहर महल में इन दिनों सावन शिल्प मेला चल रहा है। यहां से आप कई तरह के हाथ से निर्मित शिल्प एवं साड़ियां आदि खरीद सकते हैं। यह मेला 28 अगस्त तक चलेगा। इसे दोपहर 01 से रात 09 बजे तक देखा जा सकता है।

श्रावण मेला – भोपाल हाट परिसर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा श्रावण मेला का आयोजन किया जा रहा है।मप्र के विभिन्न जिलों केस्वसहायता समूह अपने उत्पाद यहां लेकर आए हैं। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

हिंडोला उत्सव – पुराने शहर के लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में हिंडोला उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रभु श्रीनाथजी हरी-भरी डालियों से बने झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। समय – शाम साढ़े छह बजे।

Related Articles

Back to top button