ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

बैंकाक नेपाल और दुबई भेज रहा था लूट-चोरी के मोबाइल 642 फोन जब्त

इंदौर। रावजी बाजार थाने की पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों के तार बैंकाक, नेपाल और दुबई से जुड़ रहे हैं। गिरोह का सरगना जितेंद्र वासवानी उर्फ जैक है, जो देशभर के लुटेरों और चोरों से फोन खरीदकर विदेशों में सप्लाई करता है। पुलिस ने जैक के गोदाम से 60 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के 642 मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के अनुसार, गिरोह के एक सदस्य विक्की उर्फ नादिया निवासी अर्जुनपुरा मल्टी ने इत्र विक्रेता आमिर का आशीर्वाद लेने के बहाने फोन चुराया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नादिया को पकड़ा तो उसने अरुण सिंह निवासी महूनाका, कृष्णा उर्फ क्रिश सिसोदिया निवासी रंगवासा का नाम कुबूला। तीनों ने बताया कि चोरी का फोन राजमहल कालोनी निवासी जितेंद्र वासवानी उर्फ जैक उर्फ जानी को बेचा है।

बाक्स में जमे हुए थे मोबाइल

टीआइ अमोदसिंह राठौर आरोपितों को राजमहल कालोनी ले गए तो 642 फोन मिले जो अलग-अलग बाक्स में जमे हुए थे। मौके से जितेंद्र फरार हो गया, लेकिन उसका रिश्तेदार हेमंत उर्फ हनी वासवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलते ही एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा पूछताछ करने पहुंचे।

लुटेरों और चोरों से सस्ते दामों में खरीदता था फोन

हेमंत ने बताया कि जितेंद्र का अंतरराष्ट्रीय बाजार में संपर्क है। वह बड़े शहरों के लुटेरों और चोरों से सस्ते दामों पर फोन खरीदकर दुबई, बैंकाक और नेपाल में सप्लाई करता है। देश से बाहर जाने के कारण सुरक्षा एजेंसियां चोरी के फोन को ट्रेस ही नहीं कर पाती हैं। जितेंद्र इसी वर्ष अप्रैल में विजय नगर थाने में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने उसको 25 फोन के साथ गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button