ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

चाकू-तलवार दिखाकर आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजाम, 1 गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

भिलाई: भिलाई से पुरानी भिलाई के बीच नेशनल हाईवे में चार युवकों ने धारदार हथियार लेकर एक स्कूटर सवार से लूटपाट की थी। सुपेला पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी कलीम खान ने उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त सलमान खान के साथ भिलाई-3 से स्कूटर से सुपेला अपने घर आ रहा था।रात पौने 9 बजे वह जैसे ही सुपेला थाने के पास पहुंचा था कि हाईवे पर कुछ लड़कों ने उन्हें रोक लिया। इसमें एक आरोपी आशीष यादव और तीन अन्य उसके साथी थे। उनके हाथ में धारदार हथियार तलवार और चाकू था। उन्होंने कलीम और सलमान को रोका। इसके बाद गाली गलौच करते हुए जबरदस्ती उसकी जेब से 25 हजार रुपए लूट लिया। इसके बाद चारों आरोपी वहां से भाग गए।कैंप 2 से आशीष यादव को किया गया गिरफ्तारटीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आशीष यादव साक्षरता चौक कैंप- 2 में देखा गया है। तुरंत पुलिस की एक टीम बनाई गई और वहां भेजा गया। सुपेला पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सन्नी बघेल उर्फ गोलू, राहुल और छत्रपाल साहू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button