ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

सतपुला पुल के नीचे ट्रेन से टकराकर चीतल की मौत मंडला रोड पर वन विभाग ने कराया अंतिम संस्कार

जबलपुर चुंगीचौकी सतपुला रेलवे पुल के नीचे रविवार की सुबह रेल की पटरी के पास मृत चीतल को देख पुल के ऊपर से गुजर रहे नागरिक रुक गए। स्थानीय नागरिकों ने पास जाकर देखा तो चीतल मृत अवस्था में पड़ा था। वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतपुला पहुंचे वन विभाग के रेस्क्यू दल ने बारीकी से स्थल का निरीक्षण किया।

वन विभाग मृत चीतल को लेकर वेटरनरी कालेज अस्पताल पहुंच गए, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। मृत चीतल को वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने मंडला रोड पर चीतल का नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया।

वनपाल गुलाब सिंह परिहार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे सतपुला पुल के नीचे मृत चीतल पड़े होने की सूचना मिली थी। रेल की पटरी पार करते हुए तेज रफ्तार ट्रेन से टकराने के बाद चीतल क मौत हुई है। वेटरनरी कालेज में पोस्टमार्टम कराने के बाद चीतल का दाह संस्कार कर दिया।

पाटबाबा पहाड़ी से पहुंचा होगा

संभावना जताई जा रही है कि चीतल पाटबाबा की पहाड़ी छुई खदान से होता हुआ सतपुला पहुंचा होगा। बताया जाता है कि पाटबाबा की पहाड़ी से लगे जंगलों में चीतल, हिरन, मोर सहित अन्य वन्य प्राणी विचरण करते हैं। कई बार तेंदुआ भी यहां मूवमेंट करते देखा है।

Related Articles

Back to top button