ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने 50 साल से अधिक शासन किया, लेकिन आदिवासियों को अधिकार नहीं दिए : श‍िवराज

डिंडौरी ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जिले के शहपुरा में रानी दुर्गावती स्टेडियम में पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का मतांतरण व शादी कर जमीन हड़पने वालों पर नकेल कसेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी बहुल जिले में इस तरह का गिरोह सक्रिय है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मतांतरण कर हथियाई गई जमीन वापस दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार भोपाल से नहीं, गांव की चौपाल से चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्ष से अधिक समय तक प्रदेश में शासन किया, लेकिन यह अधिकार आदिवासियों को नहीं दिया। जल, जंगल और जमीन पर अब पंचायत का अधिकार होगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के खिलाफ नहीं है पेसा एक्ट : मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा एक्ट सामाजिक क्रांति है। पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग के लोगों के खिलाफ बिल्कुल नहीं है। यह भ्रामकता न फैलाई जाए।

‘मामा की पाती” का विमोचन :

मुख्यमंत्री ने पेसा जागरूकता सम्मेलन में पोस्टकार्ड और ‘मामा की पाती” का विमोचन भी किया। शहपुरा जनपद के ग्राम गुरैया में पेसा एक्ट को लेकर आयोजित ग्राम सभा मेें भी मुख्यमंत्री शामिल हुए।

बच्चे का नाम रखा पेसा :

मुख्यमंत्री से गुरैया गांव निवासी पिता टिंबकेशव मरावी और माता दीपमाला मरावी ने एक माह के बच्चे का नामकरण करने का आग्रह किया। इस पर सीएम ने बच्चे को गोद में लेकर उसका नाम पेसा रख दिया।

Related Articles

Back to top button