ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण पर तोड़फोड़ पर रोक सात दिन बाद फिर होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली/मथुरा। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि के आस-पास रेलवे विभाग द्वारा की जा रही अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर दस दिन तक तथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं।

एक सप्‍ताह बाद फिर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए रेलवे को नोटिस जारी किया है। एक सप्‍ताह बाद मामले में दोबारा सुनवाई की जाएगी।

100 घरों पर चला बुलडोजर

याचिकाकर्ता याकूब शाह की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 100 घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। अब 70 से 80 घर बचे हैं। वकील ने कहा कि यह कार्रवाई उस दिन की गई, जब उत्‍तर प्रदेश की सभी अदालतें बंद थी।

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि वे यहां 100 साल से रह रहे हैं, उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा स्‍थान भी नहीं है।

चीफ जस्टिस के समक्ष हुई थी सुनवाई

बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्ष्‍ता वाली पीठ ने भी सुनवाई की थी। जिसमें याचिका को तत्‍काल सूचीबऋ करने की मांग की गई। जिसमें सीजेआई ले 16 अगस्‍त को याचिका पर सुनवाई करने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button