ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

विजयपुर स्थानीय प्रशासन की नाकामी के चलते शिवपुरी रोड की दुकान एवं मकानों में भरा पानी झमाझम बारिश में निर्माणाधीन सड़क बनी दरिया।

विजयपुर - शुक्रवार की शाम अचानक आई बारिश से शिवपुरी रोड विजयपुर में निर्माणाधीन सड़क पर नालियां चौक होने के चलते जल-भराव से जहां दुकानों में पानी भरने से नुकसान हो गया वहीं मकानों में पानी घुस गया जिसमें सड़क की जद में आने वाले रहवासियों का स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला है बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन की नाकामी के चलते बेचारे सड़क की जद में आने वाले सड़क के किनारे दुकानदार और मकान मालिकों पर उस समय बारिश की मार झेलने पड़ी जब स्थानीय प्रशासन की नाकामी के चलते विगत चार माह से सड़क को पूरी तरह से न तो स्थानीय प्रशासन हटवा पाया और न ही नाली सहित सड़क का निर्माण कार्य हुआ है जिसके चलते बारिश के अंदेशा के बीच हालांकि रहवासियों के द्वारा स्थानीय प्रशासन को बार बार चेताया भी गया कि साहब कुछ तो करो बारिश आने वाली है लेकिन स्थानीय प्रशासन को नहीं मिली फुर्सत और शुक्रवार के दिन आखिरकार वही हुआ जिसका सड़क किनारे रहने वाले मकान मालिकों को अंदेशा था आखिरकार शुक्रवार की शाम हुई बारिश के चलते किसी के मकान में तो किसी दुकान जल-भराव से लबालब हो गई । स्थानीय प्रशासन की नाकामी के चलते सड़क बनी दरिया - जैसे ही शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश हुई तो इमली चौराहे से लेकर थाने रोड तक की सड़क जल-भराव के चलते दरिया बन गई जिसे बाजार के लोग देखने पहुंच गए । वर्जन - उदय सिंह सिकरवार एसडीएम विजयपुर - अगर इस तरह की बात है तो हम अभी ही नगरपरिषद से बात कर वहां आबश्यक कर्मचारियों के भेजकर पानी की निकासी की व्यवस्था करवाते हैं और सड़क के निर्माण कार्य को भी व्यवस्थित तरीके से जल्दी ही पूरा करवाने की कार्रवाई करेंगे । वर्जन - बृजमोहन शर्मा दुकानदार आटा चक्की शिवपुरी रोड विजयपुर - इस तरह का नाकाम स्थानीय प्रशासन ने मैंने कहीं नहीं देखा कि जब हम रोजाना एसडीएम साहब को कह रहे थे कि साहब बारिश आने वाली है कुछ तो करो सडक को लेकर लेकिन कुछ नहीं हुआ और आज बारिश मेरा तीस हजार रुपये से ज्यादा का मोटर सहित आटा दुकान में जल-भराव के चलते भींग गया और अभी प्रशासन संवेदनशील नहीं दिख रहा है क्योंकि आधे अधूरे मकान तोड़कर प्रशासन आराम से फुर्सत में बैठा नजर आ रहा है अब मैं करुं तो क्या करुं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button