ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत।

अहमदाबाद के बावला-बगोदरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक टेंपो हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं. मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. अहमदाबाद से करीब 50 किमी दूर बावला-बगोदरा हाईवे पर टायर पंक्चर हो जाने के चलते एक ट्रक खड़ा हुआ था. इसी ट्रक के पीछे यात्रियों से भरा टेंपो टकरा गया. टेंपो की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि ट्रक से टकराने के बाद टेंपो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. टेंपो में 3 बच्चों समेत 20 लोग सवार थे. सभी लोग चोटीला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुछ लोगों को टेंपो से निकाला. हादसे की सूचना मिलते ही बगोदरा से एंबुलेंस व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं. घायलों व मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया है. अहमदाबाद जिले के डीएसपी अमित वसावा ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कपडवंज तालुका के सुणदा गांव के रहने वाले हैं. सीएम भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर जताया दुख मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि अहमदाबाद जिले में बावला-बागोदरा हाईवे पर हुई दुर्घटना हृदय विदारक है. मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे और घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button