ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

सनसनीखेज हत्याकांड के बाद अलर्ट हुई सरकार, पत्रकारों के लिए तैयार की जाएगी एसओपी

केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करेगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पत्रकार बनकर तीन लोगों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और अशरफ की काल्विन अस्पताल के पास हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।पुलिस ने इस दौरान तीनों को पकड़ लिया। करीब 10 राउंड हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। पूरे जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुराने शहर में दंगे की स्थिति है।अज्ञात वाहनों से आए हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिले की सीमा को सील कर दी गई है। वहीं मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button