ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद…मरीजों को सुरक्षित निकाला बाहर

दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड के पास सोमवार को अचानक आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है। एम्स के सूत्रों के अनुसार, आग आपातकालीन वार्ड के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी, जहां पुरानी ओपीडी हुआ करती थी।

कक्ष से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बचाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बता दें कि दिल्ली AIIMS में देशभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली AIIMS में हर रोज करीब 12 हजार से ज्यादा मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button