ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं, ‘गिग कर्मकार बिल पारित’ होने पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में ‘‘प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण और कल्याण) विधेयक 2023” पारित किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करके दिखाती है। राजस्थान विधानसभा ने सोमवार को ‘‘प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण और कल्याण) विधेयक 2023” पारित कर दिया है, जिसमें कल्याण बोर्ड के गठन, गिग श्रमिकों के पंजीकरण और श्रमिक निधि का प्रावधान है।

ऑनलाइन कंपनियों के साथ डिलीवरी (सामान की आपूर्ति) से जुड़े कार्य करने वाले कर्मचारी ‘गिग वर्कर’ कहलाते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “राजस्थान के तीन लाख से ज्यादा गिग वर्कर्स को उनका अधिकार और आत्मसम्मान दिलाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने नया कानून लागू किया है, जो कि भारत का पहला ऐसा कानून है।” उन्होंने कहा कि यह कानून ‘गिग इकॉनमी’ के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देगा, करोड़ों युवाओं के लिए भरोसेमंद रोजगार का आधार बनेगा।

राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई गिग वर्कर्स से मिला, कुछ टैक्सी चलाने वाले, तो कुछ डिलीवरी करने वाले – काम में भविष्य अनिश्चित, और सड़कों पर हमेशा रहने के कारण जोखिम भरा भी। एक बात उन सभी ने कही, मेहनत तो वो दिन रात करते हैं मगर उनके पास कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं है।” कांग्रेस नेता का कहना है, “कर्नाटक में भी इस पर चर्चा हो रही है, और हाल ही में वहां के बजट में उनके लिए चार लाख तक की दुघर्टना बीमा की घोषणा की गई।”

उन्होंने कहा, “हम ऐसी नीतियां बना रहे हैं जो उनके साथ, उन्हें काम देने वालों की भी सहायता करे। हम भारत के गरीबों और मेहनतकश लोगों के साथ हमेशा खड़े हैं, ताकि उन्हें उनकी तपस्या का फल मिले। हम उनसे जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा कर के दिखा देते हैं।” राहुल गांधी ने कहा, “जब हर मेहनती देशवासी को आर्थिक मजबूती और पूरा अधिकार मिलेगा, तब जुड़ेगा भारत!”

Related Articles

Back to top button