ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

  प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं। अगले महीने इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के साथ-साथ राज्य के ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी की तैयारियों की समीक्षा के लिए भोपाल में आयोजित बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी गई।

‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं। बैठक के दौरान दी गई एक प्रस्तुति में अधिकारियों ने कहा कि ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी के बीच होने वाला है वहीं प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दूसरे दिन इसमें शामिल होने का हैं। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू 10 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।
प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर आस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य सुश्री जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी। अधिकारियों ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न देशों के विभिन्न संगठनों और उद्योगों के लगभग 2500 प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button